फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   As per report BCCI and Team Owners To Discuss IPL 2022 Back-Up Venues On Saturday in online meeting

IPL 2022: बीसीसीआई ने शनिवार को टीम मालिकों की अहम बैठक बुलाई, वर्चुअल माध्यम से आयोजन स्थल समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 21 Jan 2022 10:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को आईपीएल 2022 के लिए आयोजन स्थल को लेकर अहम बैठक करेगा। इसमें सभी टीमों के मालिक भी शामिल होंगे और लीग के 15वें सीजन के लिए बैकअप स्थानों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
As per report BCCI and Team Owners To Discuss IPL 2022 Back-Up Venues On Saturday in online meeting
आईपीएल नीलामी - फोटो : आईपीएल

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को आईपीएल 2022 के लिए आयोजन स्थल को लेकर अहम बैठक करेगा। इसमें सभी टीमों के मालिक भी शामिल होंगे और लीग के 15वें सीजन के लिए बैकअप स्थानों पर चर्चा करेंगे। बीसीसीआई की तरफ से बुलाई गई यह बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी। बैठक में 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक टीम के अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि बीसीसीआई ने शनिवार को सभी मालिकों की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक के समय को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोपहर के वक्त में इसे आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


भारत में लीग का आयोजन बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता है लेकिन कोविड-19 की वजह से परिस्थिति खराब होने पर बोर्ड एक बैक अप प्लान रखना चाहती है। 

आईपीएल 2020 के पूरे सत्र का आयोजन यूएई में हुआ था जबकि आईपीएल 2020 के दूसरे चरण का आयोजन अमीरात के विभिन्न स्थलों पर हुआ था। इस बार दो अप्रैल से आईपीएल का आयोजन होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed