{"_id":"69c13de0c3ac64140e05f18b","slug":"arundhati-reddy-named-iccs-player-of-the-month-for-february-know-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Player Of the Month: अरुंधति रेड्डी बनीं फरवरी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, अवॉर्ड मिलने पर क्या बोलीं?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Player Of the Month: अरुंधति रेड्डी बनीं फरवरी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, अवॉर्ड मिलने पर क्या बोलीं?
Mon, 23 Mar 2026 06:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:49 PM IST
सार
अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (आठ विकेट) की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
अरुंधति रेड्डी
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनके करियर में पहली बार है जब उन्हें यह सम्मान मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
क्या बोलीं अरुंधति?
इस सम्मान पर खुशी जताते हुए रेड्डी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है, खासकर इसलिए क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीत में टीम के लिए योगदान दे सकीं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं होता, इसलिए यह उपलब्धि और भी खास है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चमकीं अरुंधति
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जो 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टी20 सीरीज जीत है।
सिडनी में खेले गए पहले मैच में उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4/22 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इसके बाद कैनबरा में 2/30 और एडिलेड में निर्णायक मैच में 2/35 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आगे भारत की नजरें इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 पर होंगी, जो 12 जून से शुरू होगा। टीम की अगली चुनौती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज है, जो 17 अप्रैल से शुरू होगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम मई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां एक टेस्ट और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले टीम के लिए अहम तैयारी साबित होगी।