{"_id":"67040a136112a717eb0306a3","slug":"arundhati-reddy-has-been-reprimanded-for-her-aggressive-send-off-to-nida-dar-during-match-against-pakistan-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली अरुंधति को लगी फटकार, मिला एक डिमैरिट अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली अरुंधति को लगी फटकार, मिला एक डिमैरिट अंक
Mon, 07 Oct 2024 09:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:49 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इस मुकाबले में अरुंधति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे और भारत की जीत में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
अरुंधति रेड्डी
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी। अरुंधति को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन अब उन्हें आईसीसी से फटकार लगी है। दरअसल, अरुंधति पाकिस्तान की बल्लेबाज निदा डार को आउट करने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकी थीं और उन्होंने निदा को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया था।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इस मुकाबले में अरुंधति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे और भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। भारत का टी20 विश्व कप में सामना अब श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सकारात्मक नतीजे की उम्मीद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी ने बयान में कहा, अरुंधति रेड्डी को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक है और आउट होने वाले बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं। इसके अलावा अरुंधति के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।
अरुंधति ने अपराध और सजा स्वीकार की
अरुंधति ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली। उन पर यह आरोप मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया था। लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत रकम और एक या दो डिमैरिट अंक शामिल हैं। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या अधिक डिमैरिट अंकों तक पहुंचता है, तो वह स्वत: निलंबन अंक में बदल जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
अरुंधति ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली। उन पर यह आरोप मैदानी अंपायर एलोइस शेरिडन और लॉरेन एजेनबैग के साथ तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर क्लेयर पोलोसाक ने लगाया था। लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत रकम और एक या दो डिमैरिट अंक शामिल हैं। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या अधिक डिमैरिट अंकों तक पहुंचता है, तो वह स्वत: निलंबन अंक में बदल जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।