फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arjuna ranatunga wants sri lankan players to pull out of ipl

IPL का बहिष्कार करे श्रीलंकाई क्रिकेटर: रणतुंगा

Thu, 28 Mar 2013 12:58 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Thu, 28 Mar 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
arjuna ranatunga wants sri lankan players to pull out of ipl

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंकाई खिलाडियों से अपील की है कि वे आईपीएल के छठे संस्करण का बहिष्कार करें। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को पैसे से ज्यादा अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने को कहा है।

विज्ञापन


रणतुंगा ने कहा कि यदि श्रीलंकाई क्रिकेटरों को सभी स्थलों पर नहीं खेलने दिया जाता है तो बेहतर होगा कि वे इसका बहिष्कार करें।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'यदि आप देश के एक हिस्से में खेलने की अनुमति नहीं पाते हैं तो फिर दूसरे हिस्सों में खेलने की क्या जरूरत है। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसका मतलब साफ है कि आप पैसों के लिए खेल रहे हैं।'
विज्ञापन


मालूम हो कि श्रीलंका में तमिल विरोधी गतिविधियों के चलते तमिलनाडु में श्रीलंकाई खिलाडियों के खेलने का कई युवा संगठन विरोध कर रहे हैं।

आईपीएल-6 से हट चुके हैं श्रीलंकाई
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के इस मामले में हस्तक्षेप के बाद आईपीएल की संचालन परिषद ने चेन्नई में होने वाले आईपीएल-6 के मैचों से श्रीलंकाई खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के सांसद रणतुंगा ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला राजनीति से ज्यादा कुछ नहीं है और इसमें खेल को घसीटा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में क्रिकेटर अपने प्रशंसकों और मीडिया लोकप्रियता के कारण आसान शिकार बन जाते हैं।

आईपीएल की विभिन्न टीमों में श्रीलंका के 13 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्द्धने, कुमार संगकारा, लसित मलिंगा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे धुरंधर शामिल हैं।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद में श्रीलंका के दो-दो खिलाड़ी हैं जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में एक-एक श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed