{"_id":"68d22dd09bc408ea7f0c8fba","slug":"arjun-tendulkar-faces-samit-dravid-in-cricket-clash-exciting-moments-follow-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tendulkar vs Dravid: जब अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़ आए आमने-सामने, क्रिकेट के मैदान पर हुआ रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tendulkar vs Dravid: जब अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़ आए आमने-सामने, क्रिकेट के मैदान पर हुआ रोमांचक मुकाबला
Tue, 23 Sep 2025 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:49 AM IST
सार
अर्जुन गोवा की टीम की ओर से खेल रहे थे, जबकि समित केएससीए सेक्रेटरी XI की ओर से मैदान पर थे। दोनों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिली। आइए जानते हैं क्या हुआ...
विज्ञापन
अर्जुन और समित
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़ भी अब अपने क्रिकेट करियर में नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में दोनों के बीच के थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट में आमने-सामने मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में समित द्रविड़ को आउट कर दिया। समित ने 26 गेंदों में नौ रन बनाए और इस दौरान दो चौके भी लगाए, लेकिन अर्जुन ने उन्हें कैच आउट करा दिया। अर्जुन गोवा की टीम की ओर से खेल रहे थे, जबकि समित केएससीए सेक्रेटरी XI की ओर से मैदान पर थे।
Rahul Dravid’s son Samit Dravid was dismissed by Sachin Tendulkar’s son Arjun Tendulkar, today, in the K.Thimmapaiah Trophy conducted by the KSCA. pic.twitter.com/66XYApit2M
— Ramachandra.M| ರಾಮಚಂದ್ರ.ಎಮ್ (@nanuramu) September 22, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट की जानकारी
डॉ. (कैप्ट) के थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा आयोजित आमंत्रण-आधारित प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ। पहले मैच में ही अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइफर लेकर टीम को जीत दिलाई थी।

अर्जुन तेंदुलकर का व्यक्तिगत जीवन
अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त में सानिया चंदोक के साथ सगाई की। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हालांकि, अर्जुन और सानिया के परिवारों ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में इस बारे में पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'हां, उन्होंने सगाई कर ली है, और हम सभी उनके जीवन के नए चरण के लिए बहुत उत्साहित हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की सगाई बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं। अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 37 विकेट लिए हैं और 532 रन भी बनाए हैं। अर्जुन ने 24 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 27 विकेट लिए हैं और 119 रन बनाए हैं। उन्होंने 18 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट लिए हैं और 102 रन बनाए हैं।