फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   arbaz khan summoned for alleged fixing in ipl

IPL सट्टेबाजी में सामने आया सलमान खान के भाई का नाम, पुलिस ने भेजा समन

Sat, 02 Jun 2018 08:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
arbaz khan summoned for alleged fixing in ipl
SALMAN KHAN

विज्ञापन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई फिल्म निर्देशक अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी के मामले में समन जारी किया है। अरबाज खान पर आईपीएल में सट्टेबाजी का आरोप है। पुलिस ने अरबाज को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 

बता दें कि अरबाज को शुक्रवार की सुबह समन जारी किया गया। यह समन उनके बांद्रा स्थित निवास पर भेजा गया। मुंबई से चलने वाले घोटाले से संबंधित जांच के लिए उनकी उपस्थिति की आवश्यकता है।

विज्ञापन


संदेह है कि अरबाज खान उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने भारत के शीर्ष सट्टेबाजों सोनू जालान उर्फ सोनू मालद में से एक द्वारा चलाए जा रहे घोटाले में भारी-भरकम दांव लगाए थे। 15 मई को डोंबिवली से चलने वाले एक सट्टेबाजी रैकेट में चार की गिरफ्तारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

कौन हैं सोनू जालान?

arbaz khan summoned for alleged fixing in ipl

सोनू जालान उर्फ सोनू बाटला न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे मुल्कों में भी सट्टेबाजी का रैकेट चलाता है, उसके अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम से भी संबंध हैं। इससे पहले जालान को आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के लिए मुंबई पुलिस ने 2012 में भी गिरफ्तार किया था। तब पूछताछ के दौरान उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि मैच को फिक्स करने के लिए शीर्ष श्रीलंकाई खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

इस बार सोनू जालान को कल्याण कोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह इसी केस में एक आरोपी से मिलने आया था। कहा जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में बुकी ने अरबाज खान का नाम लिया है इसलिए पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी।

सोनू जालान और अरबाज खान हैं दोस्त

arbaz khan summoned for alleged fixing in ipl

सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को ठाणे के एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया जिसके बाद कई चीजें सामने आने लगीं। ठाणे के एन्टी एक्सटॉर्शन सेल के पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे का कहना है कि अरबाज खान सोनू जालान का दोस्त हुआ करता था, लेकिन उसका क्रिकेट बेटिंग में कोई हाथ नही है।

ठाणे क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए बुकी सोनू मलाड उर्फ सोनू जालान ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, डी कंपनी के लिए काम करने वाले सोनू मलाड ने दो क्रिकेट मैच फिक्स किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed