फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Appointing MS Dhoni as a mentor of Indian cricket team is a master stroke by BCCI secretary Jay shah

मास्टर-स्ट्रोक: बात सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के मेंटोर बनने की नहीं है, बल्कि इससे कहीं बहुत दूर की है

Thu, 09 Sep 2021 07:47 PM IST
Vimal Kumar विमल कुमार
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:47 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट की भीतरी और बाहरी राजनीति को समझते हैं तो धोनी के टीम इंडिया के मेंटोर बनने के फैसले को मास्टर-स्ट्रोक कहा जाएगा और ये मास्टर-स्ट्रोक किसी और ने नहीं बल्कि युवा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खेला है। 
 

विज्ञापन
Appointing MS Dhoni as a mentor of Indian cricket team is a master stroke by BCCI secretary Jay shah
धोनी, गांगुली और जय शाह - फोटो : social media

विस्तार

बात सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के मेंटोर बनने की नहीं है। बात इससे कहीं बहुत दूर की है। अगर आप सिर्फ क्रिकेट प्रेमी हैं तो ये सोचेंगे कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की फिर से एक नयी भूमिका में वापस आने से विराट कोहली और उनके साथियों को फायदा होगा तो आप गलत नहीं है। लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट की भीतरी और बाहरी राजनीति को समझते हैं तो इसे मास्टर-स्ट्रोक कहा जाएगा और ये मास्टर-स्ट्रोक किसी और ने नहीं बल्कि युवा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खेला है। 

विज्ञापन


हर किसी को पता है कि जय देश के गृह-मंत्री अमित शाह के बेटे हैं और जब वो सचिव बने तो उनको हमेशा विवादों के घेरे में आना पड़ा। लेकिन अगर सिर्फ क्रिकेट की बेहतरी के नज़रिये से देखा जाए तो जय शाह ने सही मायने में क्रिकेट प्रशासक के तौर पर छक्का मारा है।

विज्ञापन

जय शाह ने एक तीर से कई शिकार कर डाले!

एक तीर से यूं तो दो शिकार होना ही बड़ी बात मानी जाती है लेकिन जय शाह ने एक तीर से कई शिकार कर डाले हैं। सबसे पहले तो उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ये बता दिया कि उनकी क्रिकेट की दूरदर्शिता किसी से कम नहीं है भले ही वो क्रिकेट ना खेलें हों।

दरअसल, पिछले कुछ सालों से जिस तरह टीम इंडिया आईसीसी की एक ट्रॉफी जीतने के लिए तरस रही है उसे देखते हुए धोनी के असाधारण अनुभव को फिर से भारतीय क्रिकेट में लाने की सोच तो गांगुली की होनी चाहिए थी क्योंकि उनसे बेहतर धोनी के योगदान को और कौन समझ सकता था। लेकिन, गांगुली हमेशा से ही धोनी के सबसे बड़े फैन नहीं रहें है। कई मौकों पर उन्होंने जिस तरह से विराट कोहली की कप्तानी का लोहा सार्वजिनक तौर पर माना उस तरीके से धोनी को वैसा सम्मान नहीं दिया। बावजूद इसके धोनी ने हर ट्रॉफी जीती है।

कोहली और शास्त्री को कमान में रखने के लिए शानदार फॉर्मूला

जय शाह ने धोनी की टीम इंडिया में फिर से एंट्री कराकर ये तय कर दिया कि क्रिकेट के फैसलों के मामले में सिर्फ कप्तान कोहली और रवि शास्त्री का एकमत ही नहीं चलेगा। क्योंकि बाकि सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी तो इस जोड़ी के आगे कुछ कह ही नहीं पाते हैं। जय शाह इस बात को बखूबी जानते थे कि धोनी के नाम पर कोई भी चूं नहीं कर सकता। कोहली और शास्त्री भी नहीं जिन्होंने राहुल द्रविड़ को 2018 में बैटिंग सलाहकार और ज़हीर खान को गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किए जाने के बाद पूरी तरह से ऐसे नजर अंदाज कर दिया कि उन दोनों दिग्गजों ने इंग्लैंड का दौरा ही टीम के साथ नहीं किया। द्रविड़ जैसे सम्मानित खिलाड़ी के साथ-साथ अनिल कुंबले का कोच के तौर पर क्या हश्र हुआ वो भी तो आप लोगों से छिपा नहीं है। ऐसे में अगर अपनी नम्रता और लचीले रुख से कोहली को कोई शांत कर सकता है, मुश्किल काम के लिए मनवा सकता है तो वो ‘धोनी भाई’ही हैं। 

विज्ञापन

भविष्य के कोच या फिर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनेंगे धोनी?

और सबसे आखिर में सबसे अहम बात ये कि जय शाह ने धोनी को इस भूमिका के लिए मनवाने के बाद भविष्य के लिए विकल्प के तौर पर ये भी देखने की कोशिश कर रहें है कि क्या धोनी को कोच की भूमिका के लिए भी तैयार किया जा सकता है? अगर कोच नहीं तो राहुल द्रविड़ की तरह अंडर 19 और ए टीम और एनसीए की ज़िम्मेदारी भविष्य में दी जा सकती है? या फिर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका जो ज़हीर खान मुंबई इंडियंस के लिए निभा रहें हैं या फिर इंग्लैंड के लिए उनके पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस निभा रहें हैं। क्या वैसा ही कुछ नया रोल धोनी को दिया जा सकता है? यानि धोनी का मेंटोर बनना सिर्फ एक मामूली घोषणा नहीं है बल्कि इसके दूरगामी नतीजे भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed