{"_id":"5d80d9c58ebc3e0172326625","slug":"anurag-thakur-announces-cricket-and-sports-academy-for-leh-on-narendra-modi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से अलग होते ही लेह को बड़ा फायदा, जल्द खुलेगी क्रिकेट और खेल अकादमी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जम्मू कश्मीर से अलग होते ही लेह को बड़ा फायदा, जल्द खुलेगी क्रिकेट और खेल अकादमी
Wed, 18 Sep 2019 06:10 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:10 AM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री ठाकुर की घोषणा, लद्दाख में खुलेगी क्रिकेट और खेल अकादमी
- पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर जवानों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
- अनुराग ठाकुर ने की खेल और खिलाड़ियों की जमकर तारीफी
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुच्छेद 370 के हटते ही जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर एक केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया। जम्मू-कश्मीर से पृथक होते ही लद्दाख में कई विकासकार्य शुरू हो चुके हैं, इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य में क्रिकेट और खेल अकादमी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस नए केंद्रशासित प्रदेश में थे। यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही लद्दाख में क्रिकेट और खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास की सारी सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
ठाकुर के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर लेह में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने सेना के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘मैं लेह में क्रिकेट और खेल अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव रखता हूं ताकि क्षेत्र के युवाओं को समान मौके और मंच मिल सके।’
विज्ञापन