फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anuj Dedha will face lifetime ban on Amit Bhandari assaulter case

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पर किया था जानलेवा हमला, अब लगा आजीवन प्रतिबंध

Wed, 13 Feb 2019 06:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Anuj Dedha will face lifetime ban on Amit Bhandari assaulter case

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अंडर-23 क्रिकेटर अनुज डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। अनुज ने राज्य की अंडर-23 टीम में चयन नहीं होने पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अमित भंडारी के साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन


सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष भंडारी पर डेढ़ा और उसके साथियों ने सोमवार को सेंट स्टीफन्स मैदान पर तब हमला किया जब वह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी की तैयारी कर रही दिल्ली की सीनियर टीम का अभ्यास मैच देख रहे थे। 
विज्ञापन


डेढ़ा और 15 अन्य ने भंडारी पर हॉकी स्टिक, क्रिकेट बल्लों और लोहे की रॉड से हमला किया था। इस पूर्व तेज गेंदबाज के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई हैं। उन्हें इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली पुलिस ने डेढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी पुलिस हिरासत में है। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि डेढ़ा की सजा तय करने के लिए बुधवार को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि अभी के हिसाब से डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगाना महज औपचारिकता है।


शर्मा ने मंगलवार को कहा, 'हमारी कल बैठक होगी लेकिन, जैसा हमारे पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है, मुझे लगता है कि हमारे पास अनुज डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उसने जो कुछ किया उसके लिये वह कड़ी सजा का हकदार है।'

डीडीसीए अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सभी आयु वर्गों के चयनकर्ताओं और कुछ पूर्व क्रिकेटरों को बैठक में बुलाया है।

इनपुट- भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed