{"_id":"0befe740-56a2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"announcement-of-delhi-team-for-match-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली टीम का ऐलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली टीम का ऐलान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ आठ जनवरी को यहां फिरोजशाह कोटला में होने वाले सीमित ओवरों के अभ्यास मैच में शिखर धवन दिल्ली टीम की अगुवाई करेंगे। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच वन-डे मैचों की सीरीज से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। उसका पहला मैच छह जनवरी को पालम ग्राउंड पर भारत ‘ए’ और दूसरा मैच आठ जनवरी को दिल्ली की टीम से होगा।
विज्ञापन
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की रणजी ट्राफी चयन समिति की शुक्रवार को यहां बैठक हुई, जिसमें इस मैच के लिए टीम का चयन किया गया। युवा पेसर परविंदर अवाना और अनुभवी आशीष नेहरा को भी टीम में रखा गया है। दिल्ली की टीम सात जनवरी को अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
टीम: शिखर धवन (कप्तान), उन्मुक्त चंद, मिथुन मन्हास, रजत भाटिया, वैभव रावल, पुनीत बिष्ट (विकेटकीपर), जागृति आनंद, सुमित नारवाल, पवन नेगी, वरुण सूद, परविंदर अवाना, आशीष नेहरा, प्रदीप सांगवान, ध्रुव शोरे और मिलिंद कुमार।
विज्ञापन