{"_id":"5b9869b4867a55013f17c766","slug":"ankit-bawne-innings-help-india-a-level-series-with-australia-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावने के दम पर भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए से बराबर की दो मैचों की टेस्ट सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बावने के दम पर भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए से बराबर की दो मैचों की टेस्ट सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Sep 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
अंकित बावने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित बावने की 18 गेंदों में खेली गई 28 रन की मैच जिताऊ पारी के दम पर भारत ए ने मंगलवार को दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को छह विकेट से मात देकर दो मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर करवाई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ए से मिले 55 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 25 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। दूसरे नंबर पर उतरे बावने ने भरत (12) के साथ चौथे विकेट लिए 14 और समर्थ (05) के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट 30 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
इससे भारत ए ने गौतम और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए की दूसरी पारी 213 रन पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया ए के पहली पारी के 346 रन के जवाब में भारत ए ने पहली पारी में 505 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन