{"_id":"51a59968-c927-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"ankeet-chavan-s-name-spoils-mumbai-s-awards-night-at-wankhede","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग में शामिल अंकित को 'सम्मानित' करेगा BCCI?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग में शामिल अंकित को 'सम्मानित' करेगा BCCI?
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 30 May 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद इसमे शामिल क्रिकेटरों को लेकर संदेह की नजरों से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसी दौरान मुंबई क्रिकेट संघ के पुरस्कार समारोह के दौरान उस समय अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई जब बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार अंकित चव्हाण का नाम पुकार गए।
मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे पुरस्कार समारोह में बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर देवेंद्र प्रभुदेसाई ने गलती से अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियों में मुंबई रणजी टीम के सदस्य अंकित चव्हाण के नाम की भी घोषणा कर डाली।
विज्ञापन
आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अंकित छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्तता के कारण जेल में बंद हैं। हालांकि उन्हें आज शादी के लिए 6 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण को लेकर आलोचना के घेरे में हैं। इस मामले में टीम के अन्य खिलाड़ी एस श्रीसंत और अजीत चंदीला को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्रभुदेसाई ने बुधवार की रात आयोजित इस समारोह में चव्हाण के नाम की घोषणा करने के बाद अपना बचाव करते हुए कहा कि पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले तैयार की गई थी और वह मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसमे सुधार करना भूल गए।
चव्हाण ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई को इस वर्ष मिली उसकी 40वीं जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस रणजी सत्र में 33 विकेट अपने नाम किए थे।
चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था। ऐसे में वह इस अवार्ड के हकदार नहीं रह गए थे।
प्रभुदेसाई की इस भूल के कारण शर्मसार हुए एमसीए के अध्यक्ष रवि सावंत ने कहा कि चव्हाण को बोर्ड ने निलंबित कर दिया है और इसलिए वह अवार्ड के हकदार नहीं हैं और इसीलिए उन्हें पुरस्कार राशि का चेक भी नहीं दिया जाएगा।