फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anil kumble appointed chief mentor of mumbai indians

मुंबई इंडियंस के चीफ मेंटर बने कुंबले

Mon, 21 Jan 2013 09:35 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 21 Jan 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
anil kumble appointed chief mentor of mumbai indians

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। कुंबले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम के चीफ मेंटर होंगे। उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर शान पोलाक की जगह ली। मुंबई इंडियंस के साथ पोेलाक का करार खत्म हो गया था।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस इस सीजन में टीम को नए सिरे से बनाने पर जोर दे रही है। लिहाजा इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अनुभवी पूर्व लेग स्पिनर को अपने साथ जोड़ा है। मुंबई इंडियंस टीम 2010 में पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से शिकस्त मिली। इसके बाद 2011 में टीम ट्वंटी-20 चैंपियंस लीग चैंपियन बनी।
विज्ञापन


कुंबले बतौर खिलाड़ी और मेंटर पिछले पांच सालों से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से जुड़े थे। उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस जल्द ही कुंबले के जुड़ने की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed