फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble, Anil Kumble tax case, Anil Kumble Fine, Anil Kumble Tax Fraud, Anil kumble got relief, Punjab Kings, Punjab kings coach,

Anil Kumble Tax Case: अनिल कुंबले को नहीं भरना होगा 50 लाख का टैक्स, 12 साल पुरानी कमाई पर लगा था जुर्माना

Thu, 07 Apr 2022 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 06:09 PM IST
सार

अनिल कुंबले पर इनकम टैक्स की धारा 75 के तहत ब्याज और धारा 76, 77 के तहत जुर्माना लगाया गया था। उनसे कुल 50 लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन अब उन्हें राहत दी गई है। 
 

विज्ञापन
Anil Kumble, Anil Kumble tax case, Anil Kumble Fine, Anil Kumble Tax Fraud, Anil kumble got relief, Punjab Kings, Punjab kings coach,
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले को इनकम टैक्स से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत मिली है। उन पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया था, जिससे उन्हें राहत मिल चुकी है। यह जुर्माना लगभग 12 साल पुरानी कमाई पर लगाया गया था। आईपीएल के शुरुआती सीजन में अनिल कुंबले आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। इस दौरान वो कई प्रचार का हिस्सा बने थे। इसके जरिए हुई कमाई पर उन्होंने सर्विस टैक्स नहीं दिया था। इस वजह से उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया था। अब उन्हें इस मामले में छूट दी गई है। 
विज्ञापन


कस्टम एक्साइज और सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कुंबले पर लगे जुर्माने को गलत माना और उन्हें राहत दे दी है। 

2008 से 2010 की कमाई पर लगा था जुर्माना
साल 2008 से 2010 के बीच विज्ञापन से गुड़ी गतिविधियों के होने वाली कमाई पर कुंबले के ऊपर कुल 49.06 लाख रुपये का जुर्माना लगा था और इस पर ब्याज भी लगाया गया था। साल 2009 से 2010 के बीच हुई कमाई के लिए 27.65 और 2008 से 2009 के बीच हुई कमाई पर 21.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उन पर इनकम टैक्स की धारा 75 के तहत ब्याज लगाया गया था। वहीं धारा 76 और 77 के तहत जुर्माना लगाया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले पर सुनवाई के दौरान कस्टम एक्साइज और सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल की बैंगलोर बेंच ने कहा कि कुंबले आईपीएल के दौरान विज्ञापन से जुड़ी जिन गतिविधियों में शामिल हुए थे, वो बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में नहीं आती हैं। इसी वजह से इनके जरिए होने वाली कमाई पर सर्विस टैक्स नहीं लगाया जा सकता। इस दलील के साथ कुंबले पर लगा जुर्माना खारिज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन में से दो मैच जीत चुकी है पंजाब की टीम
अनिल कुंबले मौजूदा समय में पंजाब की टीम के मुख्य कोच हैं। यह टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार अच्छी लय में दिख रही है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पंजाब तीन में से दो मैच जीत चुकी है। इस टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जॉनी बेयरस्टो के आने से यह टीम और मजबूत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed