फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Angelo mathews slams selectors for agenda based decisions in team selection we are out of Champions Trophy

SL: 'हम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं, एजेंडा के तहत फैसले लेंगे तो यही होगा' मैथ्यूज ने चयनकर्ताओं को लताड़ा

Mon, 15 Jan 2024 05:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

मैथ्यूज ने कहा कि चयनकर्ता एजेंडा के आधार पर फैसले ले रहे हैं। लंका प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नहीं चुना गया। इन्हीं फैसलों की वजह से टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर है।

विज्ञापन
Angelo mathews slams selectors for agenda based decisions in team selection we are out of Champions Trophy
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज ने टीम की खराब हालत के लिए चयनकर्ताओं को दोषी ठहराया है। लगभग तीन साल के अंतराल के बाद श्रीलंका की टी20 टीम में वापसी करने वाले ऑलराउंडर मैथ्यूज ने कहा कि एजेंडे से प्रेरित फैसलों की वजह से टीम की हालत खराब हुई है। 36 वर्षीय मैथ्यूज ने कहा कि घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें 2021 और 2022 में टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए श्रीलंकाई टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके लिए भी चयनकर्ता जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 के बाद मैथ्यूज ने कहा "लंका प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन में मैंने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया और मुझे इसकी वजह भी नहीं बताई गई। अगर आप एजेंडे से प्रेरित फैसले लेते हैं, तो इस तरह की चीजें होती हैं। हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथ्यूज ने कहा कि टी20 फॉर्मेट में मौके नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपना जज्बा कम होने दिया। उन्होंने कहा "लेकिन मेरा मानना है कि यदि आप अभ्यास करते हैं और पूरे दिल से खेलते हैं, तो आप अपने लिए एक ऐसा माहौल बना सकते हैं जहां आप प्रदर्शन कर सकते हैं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रयास जारी रखे हैं। मुझे लगता है कि मैं कुछ और समय तक खेल सकता हूं।"


रविवार को मैथ्यूज ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और श्रीलंकाई टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में मैथ्यूज ने गेंद के साथ दो ओवरों में 13 रन दिए। किफायती गेंदबाजी के बाद उन्होंने 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जिससे श्रीलंका को 144 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। दूसरा टी20 मैच मंगलवार, 16 जनवरी को होने वाला है, जिसमें श्रीलंका के पास सीरीज जीतने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed