फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Angelo Mathews says, he will not bowl during South Africa ODIs to avoid risk of injury

श्रीलंका को लगे दोहरे झटके, दनुष्का के बाद कप्तान मैथ्यूज सुर्खियों में...

Sat, 28 Jul 2018 07:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Angelo Mathews says, he will not bowl during South Africa ODIs to avoid risk of injury
Angelo Mathews

श्रीलंका क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले आगामी वन-डे सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उसके स्टार ऑलराउंडर व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज प्रोटियाज के खिलाफ वन-डे सीरीज में गेंदबाजी नहीं करने का फैसला किया है। वह पिछले काफी समय से चोटिल होते आ रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मैथ्यूज को इसी साल जनवरी में वन-डे टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन उन्हें कई बार चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले भी उन्हें कुछ मैचों के लिए चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर रहना पड़ा था।
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंकाई स्टार खिलाड़ी मैथ्यूज ने 196 वन-डे में 114 विकेट झटके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह गेंदबाजी कर फिर से चोटिल होने का खतरा मोल नहीं लेना चाहते है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस सीरीज में गेंदबाजी नहीं करूंगा। उम्मीद है कि नेट पर गेंदबाजी करना शुरू करूं और देखू कैसा महसूस होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Angelo Mathews says, he will not bowl during South Africa ODIs to avoid risk of injury
दनुष्का गुनाथिलाका

हालांकि, मैथ्यूज को उम्मीद है कि टीम 2017 के खराब प्रदर्शन से उबरकर अच्छा प्रदर्शन करेगी। 31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'हम सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। हमने टेस्ट सीरीज से बहुत अच्छी शुरूआत की है और उस लय को वन-डे में भी जारी रखना चाहेंगे।' इसके अलावा ओपनर दनुष्का गुनाथिलाका के छह मैचों पर लगे बैन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, यह बेहद चिंताजनक है लकिन टीम अनुशासन पर ज्यादा प्राथमिकता देती है।

बता दें कि हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने ओपनर दनुष्का गुनाथिलाका पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया है। उनके दोस्त पर टीम होटल के कमरे में नार्वे की दो महिलाओं में से एक के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप है। इस कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वन-डे और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed