{"_id":"5bab8ec5867a557ff5670dc7","slug":"angelo-mathews-dropped-for-sri-lanka-odis-and-t20is-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंजेलो मैथ्यूज बने 'बलि का बकरा', इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी-20 टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एंजेलो मैथ्यूज बने 'बलि का बकरा', इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी-20 टीम से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Angelo Mathews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के बर्खास्त किए गए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई वन-डे और टी-20 टीमों में जगह नहीं दी गई है। उन्होंने टीम के एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए खुद को 'बलि का बकरा' बनाने के लिए बोर्ड पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
31 वर्षीय आलराउंडर को 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे पांच एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों और एकमात्र टी-20 मैच के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। क्रिकेट अधिकारियों ने कहा कि फिटनेस मुद्दों के कारण मैथ्यूज को टीम से बाहर होने के लिये बाध्य होना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि मैथ्यूज को टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया था।
विज्ञापन
मैथ्यूज ने इस हफ्ते वन-डे और टी-20 कप्तान से हटाये जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट को लिखे पत्र में कहा था, 'एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम के प्रदर्शन के लिये पूरे प्रकरण में मुझे बलि का बकरा बनाया गया है।'
विज्ञापन
बोर्ड ने कहा कि उसने मैथ्यूज को कप्तानी से हटने के लिए कहा और दिनेश चांदीमल को इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूपों में अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी।
श्रीलंका टीम इस प्रकार है:
दिनेश चांदीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, सदीरा समरविक्रम, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, दासुन शनाका, तिसारा परेरा, अकिला धनंजय, दुष्मंता चामीरा, लसिथ मलिंगा, अमिला अपोंसो, लक्ष्ण संदाकन, नुआन प्रदीप, कासुन रंजीता और कुसाल परेरा।
इनपुट-भाषा