{"_id":"57d15a074f1c1b876a317c61","slug":"andrew-strauss-issues-bangladesh-deadline-to-england-players","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश दौरे पर आने से मना किया तो टीम में नहीं होगी जगह!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश दौरे पर आने से मना किया तो टीम में नहीं होगी जगह!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की टीम को बांग्लादेश के दौरे पर आना है, लेकिन खिलाड़ी इस पर फैसला नहीं कर पा रहे, वहीं बोर्ड ने हिदायत दी कि अगर मना किया तो टीम में जगह खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के निदेशक एंड्रयू स्ट्रास ने बांग्लादेश दौरे के लिए खिलाड़ियों को फैसला करने के लिए तीन दिन की समयसीमा दी है। खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्ट्रास ने उन्हें वे तीन दिन के अंदर किसी निर्णय पर पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
इसी साल जुलाई में एक कैफे पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि ऑलराउंडर मोइन अली और क्रिस जार्डन ने दौरे के लिए अपनी सहमति जता दी है। माना जा रहा है कि टेस्ट कप्तान एलिस्टयर कुक भी दौरे का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
जुलाई में हुए आतंकी हमले के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टीम के दौरे से पहले अपना सुरक्षा जांच दल बांग्लादेश भेजा था जिसने बाद में अपनी रिपोर्ट में बोर्ड ने दौरे करने का फैसला किया। इंग्लैंड टीम को अगले महीने बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
बांग्लादेश नहीं आने पर टीम से होगा बाहर होने का खतरा
इंग्लैंड टीम
- फोटो : PTI
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के निदेशक और पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने साथ ही अपने खिलाड़ियों को ताकीद भी कर दी है कि अगर कोई खिलाड़ी दौरे पर नहीं जाना चाहता तो टीम में उनकी जगह को खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि वैकल्पिक खिलाड़ी अच्छा करता है तो उनका पत्ता साफ हो सकता है। सीमित ओवरों में कप्तान इयोन मोर्गन ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को पहले टी-20 मैच के बाद मोर्गन ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर आपको सबके साथ होना चाहिए लेकिन आपको इतना सहज भी होना चाहिए कि आप अपने खेल पर फोकस कर सकें।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपने दौरे की समाप्ति पर टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड पर नौ विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 136 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 139 रन बना लिए। पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रा खेली जबकि वनडे में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।