{"_id":"5f36a6ec6940362e92525dd0","slug":"andrew-mcdonald-to-miss-australia-s-tour-of-england-to-fulfill-ipl-commitments-with-rajasthan-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 के लिए अपनी टीम को अकेले में छोड़ने के लिए तैयार यह ऑस्ट्रेलियाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 के लिए अपनी टीम को अकेले में छोड़ने के लिए तैयार यह ऑस्ट्रेलियाई
Fri, 14 Aug 2020 08:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Aug 2020 08:29 PM IST
सार
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ipl
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रायल्स के साथ पूर्व प्रतिबद्धता के कारण अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर नहीं जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार, 'ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के सीनियर सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिये इंग्लैंड का दौरा करने वाली टीम के साथ नहीं जाएंगे।'
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स में पैडी उपटन की जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। ऑस्ट्रेलिया को चार से 16 सितंबर तक तीन टी-20 और तीन वन-डे खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।
विज्ञापन
आईपीएल का 13वां चरण कोविड-19 महामारी के कारण भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के 20 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात रवाना होने की उम्मीद है। मैकडोनल्ड आईपीएल खत्म होने के बाद आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम से जुड़ जाएंगे।