फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andrew Flintoff Predicts England win Ashes

फ्लिंटॉफ की भविष्यवाणी, इंग्लैंड ही जीतेगा एशेज

Mon, 06 Jul 2015 05:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jul 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
Andrew Flintoff Predicts England win Ashes

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भविष्यवाणी की है कि 8 जुलाई से शुरू होने वाली एशेज सीरीज इंग्लैंड 2-1 से जीतेगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से भारी है।

विज्ञापन


37 साल के इस पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन एलिएस्टर कुक की कप्तानी में बेहद शानदार था। टीम ने विपक्षी टीम के लिए आक्रामकता बढ़ाई है जो एशेज में इंग्लैंड को फायदा देगी।
विज्ञापन


2013-14 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5-0 से शर्मनाक हार के बाद फ्लिंटॉफ को पूरा भरोसा है कि इस बार इंग्लैंड वापसी करेगा और सीरीज जीतेगा।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में फिलंटॉफ ने कहा कि इस वक्त इंग्लैंड टीम में शानदार क्रिकेटर है जो ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देकर सीरीज अपनी टीम को दिलाने में अहम योगदान दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1998 से 2009 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए कुल 79 टेस्ट और 141 वनडे मुकाबले खेले।

फ्लिंटॉफ का टेस्ट में 167 और वनडे में 123 सर्वाधिक स्कोर रहा है। इसके अलावा वह टेस्ट में 226 और वनडे में 169 विकेट भी ले चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed