{"_id":"5cc473b2bdec2207863a9962","slug":"andre-russell-says-that-he-is-hungry-to-smash-sixes-in-cricket-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंद्रे रसेल ने बजाई खतरे की घंटी, डंके की चोट पर बोले- विश्व कप में छक्के जड़ने को बेताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आंद्रे रसेल ने बजाई खतरे की घंटी, डंके की चोट पर बोले- विश्व कप में छक्के जड़ने को बेताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आंद्रे रसेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL में शानदार फॉर्म से आत्मविश्वास से भरे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आगामी विश्व कप में छक्के जड़ने को बेताब हैं।
2 of 5
आंद्रे रसेल
जुलाई 2018 में अंतिम वनडे खेलने वाले रसेल को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय शुरूआती टीम में चुना गया है और वह इंडियन टी-20 लीग की इस फार्म को विश्व कप में भी जारी रखना चाहते हैं।
3 of 5
आंद्रे रसेल
रसेल ने मौजूदा IPL में कोलकाता के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 209.27 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं। कोलकाता के स्टार खिलाड़ी का औसत 52 वनडे में 28 का है और उन्होंने 65 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंद्रे रसेल
रसेल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हुए छक्के जड़ने के लिए इतना बेताब हूं। मैं वही करना चाहता हूं जो यहां कर रहा हूं और शतक जड़ना चाहता हूं।’
विज्ञापन
5 of 5
आंद्र रसेल
चोट के कारण पिछले कुछ समय से एक भी मैच नहीं खेल पाने के बावजूद रसेल ने कहा कि वह अपने चयन से इतने हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्व कप टीम का हिस्सा बनाए जाने से हैरानी नहीं हुई। मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं विश्व कप ध्यान नहीं लगा रहा था। मैं सिर्फ कोलकाता के साथ प्रदर्शन पर निगाह लगाए था और सुनिश्चित कर रहा था कि मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।