फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andre Russell says bubble stays took toll on mental health

कोरोना: रसेल ने सुनाई आपबीती, कहा- बायो बबल के कारण मानसिक स्वास्थ पर पड़ा गहरा असर

Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 11:07 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर रसेल ने कहा कि बायो बबल से मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Andre Russell says bubble stays took toll on mental health
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लंबे समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। रसेल पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे हिस्से में खेलने के लिए अभी यूएई में हैं। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले आने के बाद मार्च में पीएसएल को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


रसेल ने अबुधाबी से जियो न्यूज से कहा, 'मुझे लगता है कि इसका (जैविक रूप से सुरक्षित माहौल) मुझ पर असर पड़ रहा है।' इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले रसेल ने कहा, 'मैं किसी और खिलाड़ी या कोच या पृथकवास से गुजरने वाले किसी अन्य के बारे में नहीं कह सकता।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लेकिन निश्चित तौर पर इसका मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ है, एक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से दूसरे में जाना, कमरे में बंद रहना, आप बाहर नहीं जा सकते, आप किसी अन्य जगह नहीं जा सकते, आप लोगों से नहीं मिल सकते, यह पूरी तरह से अलग है।' बता दें कि रसेल पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed