फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl

छक्कों की बारिश कर आंद्रे रसेल ने बनाए नए कीर्तिमान, ब्रावो के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Wed, 11 Apr 2018 12:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
आंद्रे रसेल - फोटो : ipl

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में आंद्रे रसेल की 88 रन की पारी शायद ही क्रिकेट फैंस भुला पाएं। रसेल की इस ताबड़तोड़ पारी बदौलत आपीएल सीजन-11 में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टोटल बनाया है। अपनी तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी में रसेल ने ताबड़तोड़ 11 छक्के लगाए। आइए जानते हैं चेपॉक स्टेडियम रसेली की पारी के दौरान कौन से नए रिकॉर्ड बने।

विज्ञापन

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
आंद्रे रसेल

इस मैच में केकेआर की टीम ने कुल 17 छक्के जड़े। इसी के साथ केकेआर ने साल 2010 में सएसके द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो उसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल ने इस मैच में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, उन्होने राजस्थान के खिलाफ ही 11 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
ब्रावो

आईपीएल के इतिहास में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड अब रसेल के नाम दर्ज हो गया। इससे पहले यह कीर्तिमान ड्वेन ब्रावो के नाम था। ब्रावो ने तीन दिन पहले ही मुंबई के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
ड्वेन ब्रावो

आईपीएल में ब्रावो की गेंदबाजी का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन इस मैच में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर में ही 50 रन लुटा दिए। इसी के साथ वह टी-20 क्रिकेट में चौथी बार 50 से ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
ड्वेन ब्रावो

अपने टी-20 करियर में ब्रावो ने एक मैच में इतने छक्के कभी नहीं खाए। इससे पहले उन्होंने एक मैच में पांच छक्के ही खाए थे। केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में ब्रावो ने 7 छक्के खाए थे।

andre russell and dwayne bravo stands new records against csk in ipl
आंद्रे रसेल

टी-20 क्रिकेट में 100 रन से कम के स्कोर पर 11 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब रसेल का नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले क्रिस लिन, इविन लुइस और रॉस व्हाइटली बिना शतक बनाए एक पारी में 11 छक्के लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed