फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andhra vs Uttar Pradesh Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Pre Quarter Final 2 match result and highlights

SMAT: आंध्र को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा यूपी, रिंकू-विपराज चमके

Mon, 09 Dec 2024 09:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने 19 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन
Andhra vs Uttar Pradesh Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Pre Quarter Final 2 match result and highlights
रिंकू सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने रिंकू सिंह और विपराज निगम की पारियों की मदद से आंध्र को चार विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने 19 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाकर जीत हासिल की। अंतिम आठ में उत्तर प्रदेश की भिड़ंत दिल्ली से होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

रिंकू-विपराज ने तीन ओवर में बनाए 48 रन
उत्तर प्रदेश की टीम एक समय 8.1 ओवर में बिना विकेट खोए 70 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन इसके बाद उसका स्कोर छह विकेट पर 109 रन हो गया। हालांकि, रिंकू की सधी हुई पारी और विपराज की तूफानी पारी से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। रिंकू ने 22 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रन और विपराज ने आठ गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 27 रन बनाए। इन दोनों ने तीन ओवर में 48 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झटकों के बाद रिंकू और विपराज ने उत्तर प्रदेश को लक्ष्य तक पहुंचाया। उत्तर प्रदेश को अंतिम चार ओवर में 48 रन की जरूरत थी। रिंकू और विपराज ने केवी शशिकांत के 17वें ओवर में 22 रन जोड़े। रिंकू ने एक छक्का मारा, जबकि विपराज ने बैकवर्ड प्वाइंट, एक्सट्रा कवर और वाइड लांग ऑन पर तीन छक्के जड़े। विपराज ने इससे पहले अपनी लेग स्पिन से 20 रन देकर दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन

इससे पहले, आंध्र की टीम कभी लय में नहीं दिखी। टीम 17.2 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाकर कम लक्ष्य देने की ओर बढ़ रही थी लेकिन शशिकांत (आठ गेंद में नाबाद 23) और एसडीएनवी प्रसाद (22 गेंद में नाबाद 34) ने सिर्फ 2.4 ओवर में 43 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed