फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   An Engineer applies for Team India head coach job

विराट को सबक सिखाएगा ये इंजीनियर, कोच पद के लिए किया अप्लाई

Wed, 28 Jun 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 28 Jun 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
An Engineer applies for Team India head coach job
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

अनिल कुंबले के टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए बीसीसीआई ने फिर से कवायद शुरू की। सबसे पहले बोर्ड ने आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 9 जुलाई किया। ऐसे में रवि शास्त्री के कोच पद की दौड़ में शामिल होने की खबर आई। लेकिन इस दौरान एक रोचक मामला सामने आया है। एक मैकेनिकल इंजीनियर ने कोच पद के लिए बोर्ड के पास अपना आवेदन भेजा है। पीटीआई की खबर के मुताबिक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले उपेन्द्र नाथ ब्रम्हचारी ने अपना सीवी बीसीसीआई के ईमेल पर भेजा है। 

विज्ञापन


ब्रम्हचारी ने कहा, महान क्रिकेटर अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद मुझे महसूस हुआ कि टीम इंडिया के कप्तान एक लीजेन्ड को कोच के रूप में नहीं देखना चाहते हैं इसलिए मैंने कोच पद के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने लिखा, वह विराट के घंमडी रवैये का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह धीरे-धीरे विराट को पटरी पर वापस ले आएंगे। उन्होंने कहा, यदि क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी एक बार फिर कोच के रूप में किसी दिग्गज खिलाड़ी का चयन करते हैं तो इस बात की संभावना प्रबल है कि उनके साथ भी कुंबले जैसा व्यवहार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed