{"_id":"de8ace56b045dda23490ebcae854ac0d","slug":"an-emotional-farewell-to-cricketer-phillip-hughes-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहे फिल ह्यूज की अंतिम विदाई पर आंखों से आंसू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
थम नहीं रहे फिल ह्यूज की अंतिम विदाई पर आंखों से आंसू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Dec 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर फिल ह्यूज का बुधवार को उनके गृहनगर मैक्सविले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी इस अंतिम यात्रा में करीब 5 हजार लोगों ने भाग लिया।
अंतिम संस्कार में क्रिकेट के अलावा राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री टोनी एबोट उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए दिवंगत क्रिकेटर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
फिल ह्यूज की मौत पिछले हफ्ते हो गई थी। एक घरेलू टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज सीन एबोट का बाउंसर उनके सिर से टकरा गया और इसके बाद वह कोमा में चले गए और गुरुवार को उनका निधन हो गया। अपने 26वें जन्मदिन से 3 दिन पहले अंतिम सांस लेने वाले ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई टीम के उभरते क्रिकेटरों में शुमार थे। वह उन चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी-20 में खेलने का मौका मिला।
ह्यूज के पैतृक शहर न्यू साउथ वेल्स के मैक्सविले हाईस्कूल में आयोजित किए गए अंतिम संस्कार में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली के अलावा टीम निदेशक रवि शास्त्री, कोच डंकन फ्लेचर और टीम मैनेजर अरशद अयूब भी पहुंचे।

मैक्सविले में मौजूद सभी की आंखें नम थी
फिल ह्यूज की भावभीनी विदाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क के अलावा अन्य कई खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। इनमें तेज गेंदबाज सीन एबोट भी शामिल हुए जिनकी गेंद पर ह्यूज की मौत हो गई।
पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के यहां नहीं पहुंचने पर आलोचना की जा रही है। वैसे तेंदुलकर ने ट्विट करके इस क्रिकेटर को अपनी श्रद्धांजलि दी है।
माइकल क्लार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। अंतिम संस्कार में सभी क्रिकेटरों की आंखें नम थी। अपने साथी को अचानक खोने से दुखी क्लार्क, डेविड वॉर्नर, सीन एबोट, अस्टन एगर और शेन वॉटसन अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे।

PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने फिल ह्यूज की अंतिम यात्रा पर ट्विटर के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी।
राज्य सभा सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज ने दिवंगत क्रिकेटर के साथ की एक तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।
Heart-rending funeral in Australia. Phil Hughes, we will miss you. Your game & exuberance won you fans all over! RIP.
— Narendra Modi (@narendramodi) 3-दिसंबर-2014
राज्य सभा सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज ने दिवंगत क्रिकेटर के साथ की एक तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।
Will miss you Phil. Your enthusiasm to learn and drive for perfection was most impressive. #FarewellHughes pic.twitter.com/5tpK0asSFg
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 3-दिसंबर-2014