फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   An advice from Virat Kohli changed the life of Sanju Samson, playing brilliant innings in IPL 2020

विराट की इस सलाह ने बदल दी संजू सैमसन की जिंदगी, आईपीएल 2020 में बने रन मशीन

Wed, 30 Sep 2020 08:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
An advice from Virat Kohli changed the life of Sanju Samson, playing brilliant innings in IPL 2020
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

राजस्थान रॉयल्स के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे आईपीएल के इस सीजन में अभी तक लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं। इसमें उन्होंने 16 छक्के भी लगाए हैं। टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दावेदारों में शामिल सैमसन ने अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर बहुत काम किया है, जिसके बारे में वे खुद बता चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपने फॉर्म में बदलाव के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी श्रेय दिया है। 

विज्ञापन


ये बात इसी साल न्यूजीलैंड दौरे की है। संजू सैमसन भारतीय कप्तान विराट कोहली को जिम में फिटनेस पर लगातार पसीना बहाते देखते थे। संजू के मन में भी आया कि वह फिटनेस के बारे में कप्तान से बात करें। संजू ने विराट से पूछा कि आपका फिटनेस और ट्रेनिंग कार्यक्रम कैसा रहता है? किस तरह से वह अपनी फिटनेस पर काम करें? विराट ने पलटकर संजू से पूछा कि तुम कितने साल के हो? जवाब आया 25 साल का। विराट ने फिर पूछा और कितने साल खेलना चाहते हो? संजू ने जवाब दिया आठ से 10 साल। तब विराट ने कहा कि जब तुम 35 के हो जाओगे तो कहीं भी जा सकते हो और कुछ भी खा सकते हो, लेकिन इसके बाद फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाओगे तो फिर अगले 10 साल सब कुछ इस खेल को दे दो।
विज्ञापन


लॉकडाउन में फिटनेस पर जमकर किया काम
संजू ने कहा कि विराट की यह बातें सुनने के बाद उनकी सोच ही बदल गई। विराट भाई के कहने का मतलब यह था कि अगले दस साल जब तुम्हें क्रिकेट ही खेलना है तो वही काम करो जो उनके खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम आएंगे। इसके बाद ही उन्होंने लॉकडाउन में अपने फिटनेस पर जमकर काम किया। उन्हें कप्तान से प्रेरणा मिली थी। उन्होंने हर वह काम किया जो खेल के लिए फायदेमंद हो। लॉकडाउन में उन्होंने न सिर्फ अपनी फिटनेस पर काम किया बल्कि अपने खाने की दिनचर्या को बदला। जिससे उन्हें वाकई फायदा हुआ है। उनके स्ट्रोक्स में ताकत बढ़ी है। संजू ने यह भी साफ किया कि वह अभी यह नहीं सोच रहे हैं कि भारतीय टीम में वापसी करेंगे या नहीं वह इस आईपीएल में अपना प्रदर्शन अच्छा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed