फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   amul butter tribute to dinesh karthik for his heroic performance

आखिरकार दिनेश कार्तिक के बचपन का सपना हुआ पूरा, अमूल बटर को कहा- थैंक्यू

Sat, 24 Mar 2018 04:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
amul butter tribute to dinesh karthik for his heroic performance
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट का विजेता बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की चर्चा इस वक्त चारों तरह हो रही है। इस बीच अमूल बटर ने भी उनको सम्मानित करते हुए अपने बटर के कवर उनकी तस्वीर छापकर अपनी ओर से सलाम किया है। 

विज्ञापन


अमूल द्वारा उठाए गए इस कदम को कार्तिक ने भी सहराया और इसे लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस पर आना मेरा बचपन का सपना था। मैं बहुत खुश हूं। आभार!' 
विज्ञापन

 



दरअसल अमूल बटर ने इस बार अपने नए विज्ञापन में 'Dinesh Karattak' को पंच लाइन के तौर पर इस्तेमाल किया है। इसमें एक लड़की कार्तिक को मक्खन लगा हुआ ब्रेड देते हुए दिखाई दे रही है। 
 



बता दें कि कार्तिक से पहले अमूल और भी कई खिलाड़ियों को सम्मान दे चुका है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनकी शादी पर इसी तरह कार्टून के जरिए बधाई दी थी। 

ऐसे कार्तिक ने मोड़ा था मैच का रुख

amul butter tribute to dinesh karthik for his heroic performance
दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत के सामने 167 रन का लक्ष्य था। लेकिन अंतिम मैच उस वक्त भारत की झोली से करीब निकल ही चुका था जब अंतिम दो ओवर में भारत को जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। इस मुश्किल की घड़ी में कार्तिक ने 19वें ओवर में 22 रन बना डाले। इस तरह अब अंतिम ओवर में 12 रन ही रह गए थे। इस बीच विजय शंकर आउट हो जाते हैं और अंतिम बॉल पर 5 रन रह जाते हैं। 

इसके बाद जो हुआ उसे कार्तिक को हीरो बना दिया

amul butter tribute to dinesh karthik for his heroic performance
दिनेश कार्तिक

सौम्या सरकार की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने कवर के ऊपर से छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बना डाला। टीम इंडिया ने इस दिल दहला देने वाले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। कार्तिक ने 8 गेंदों में 29 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed