गब्बर के बेटे ने 'क्रिकेट स्टाइल' में मनाई शोले की 40वीं सालगिरह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह शोले की 40वीं सालगिरह पर बॉलीवुड जगत ने गब्बर सिंह का यादगार किरदार निभाने वाले अमजद खान को याद किया। गब्बर सिंह के बेटे सीमद खान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने स्टाइल में पिता को श्रद्धांजलि दी।
क्रिकेट से इतर सीमद ने 2013 में साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह फिर क्रिकेट में आ गए। क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले सीमद लेग स्पिनर है।
सोमवार को डॉ. एचडी कांगा लीग मैच में 33 वर्षीय सीमद ने दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से विनिंग परफॉर्मेंस खेली और टीम को जीत दिलाकर अपने पिता अमजद खान को श्रद्धांजलि दी। इस मुकाबले में उन्होंने शिवाजी पार्क यंगस्टर्स के खिलाफ 5 विकेट झटके।
जानें, अमजद खान के बेटे की ख्वाहिश
33 वर्षीय सीमद खान ने शिवाजी पार्क यंगस्टर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट झटके। सीमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम 75 रनों में ही ढेर हो गई।
मैच खत्म होने के बाद सीमद ने कहा कि उन्होंने मैच का पूरा लुत्फ उठाया। बातों ही बातों में वह अपने वजन पर भी हंसते हुए बोले कि फिलहाल वह क्रिकेट के साथ अपना वजन भी कम करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "वह पिछले सात सप्ताह में 12 किलोग्राम वजन कम कर चुके हैं। मेरी ख्वाहिश मुंबई के लिए खेलना है।" उनकी टीम के कोच ने भी सीमद की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीमद वाकई शानदार थे। (सभी तस्वीरें मिडे डे से)