आईसीसी पर 'बिग बी' का तंज- आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के चार...कौन ज्यादा अमीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड को बिना जीते चौकों-छक्कों के आधार पर विजेता घोषित करने के आईसीसी के नियमों की हर तरफ निंदा हो रही है। यही नहीं आईसीसी के ऐसे नियमों को लेकर अब तो सोशल मीडिया पर कई चुटकुले भी बनने लगे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी आईसीसी के इस नियम का मजाक उड़ाते हुए एक जोक शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, आपके पास 2000 रुपये, मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 रुपये का एक नोट, मेरे पास 500 के चार...कौन ज्यादा अमीर? आईसीसी, जिसके पास 500 के चार नोट वो ज्यादा अमीर है। उन्होंने आईसीसी के इस नियम से जुड़ा एक और ट्वीट किया कि इसलिए मां कहती थी चौका बर्तन आना चाहिए।
इससे पहले इंग्लैंड फाइनल के बाद ट्वीट किया था, पिछले कुछ दिनों में खेल की दुनिया में कई लूजर रहे। भारत ने जबर्दस्त खेल दिखाया, न्यूजीलैंड ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोजर फेडरर ने भी बेहतरीन खेला। हालांकि उन्होंने चैंपियन बने इंग्लैंड का जिक्र तक नहीं किया और न ही उसे बधाई दी।
न रन से न विकेट से चौकों-छक्कों से हारा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया यह विश्व कप का सबसे रोमांचक खिताबी मुकाबला रहा। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम भी 241 पर ढेर हो गई और मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए और मैच फिर बराबर रहा। इसके बाद विजेता का फैसला चौकों-छक्कों के आधार पर किया।
इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैं के 17 बाउंड्री के मुकाबले 26 बाउंड्री से 44 साल में पहली बार विजेता बन गया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मैच टाई रहने के साथ सुपर ओवर में भी टाई पर छूटा।