महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने पर 'बिग बी' से हुई भूल, ट्विटर पर निकली फजीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर लगातार एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए एक बड़ी गलती कर दी।
दरअसल अमिताभ ने ट्विटर पर टीम इंडिया की जो तस्वीर साझा की है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'टी-20 और वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकमनाएं।' अमितभा भूल गए कि टीम इंडिया ने यह जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बल्कि द. अफ्रीका के खिलाफ हासिल की है।
गौरतलब है कि महिला टीम इंडिया फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर महिला क्रिकेट टीम ने 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले थे। महिला टीम ने दोनों सीरीज में अफ्रीका टीम को मात दी थी। इसी की फोटो को अमिताभ बच्चन ने 11 मार्च को शेयर किया।
गौरतलब है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में वनडे और टी-20 सीरीज में हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया 12 मार्च से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी।
T 2740 - YEEEAAHHH !! CONGRATULATIONS Indian Women's Cricket Team Historic Series win against Australia in T20 and ODI games .. terrific character, batting and fielding .. that catch by Jemimah on the boundary, OUTSTANDING !! you make us PROUD Indians ..🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/qubUElSoK6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 11, 2018