{"_id":"5f19e8b24080f4dba57b5584b47e65c6","slug":"amit-wants-to-back-in-test-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित मिश्रा की ख्वाहिश; अब टेस्ट टीम में भी हो वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमित मिश्रा की ख्वाहिश; अब टेस्ट टीम में भी हो वापसी
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 05:35 PM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे में जारी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा की ख्वाहिश है कि वह दो साल बाद फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बने।
विज्ञापन
लगभग दो साल से टेस्ट टीम से बाहर रह रहे फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिंम्बाब्वे दौरे पर शानदार गेंदबाजी कर रहे मिश्रा ने तीन वनडे में नौ विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा, ‘मैं टेस्ट टीम में नहीं हूं। मैं अगले दो वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा और उसके बाद सब कुछ चयनकर्ताओं के हाथ में है। मैं लंबे समय से टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश कर रहा हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं।’
विज्ञापन
2008 में अपने टेस्ट कॅरियर का आगाज करने वाले मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी गेंदबाजी में कई विविधताओं और गुगली पर काफी मेहनत की है। जब मैं यहां आया था तो सिर्फ यहां की परिस्थितियों के बारे में और यहां किस तरह से गेंदबाजी करनी है, इस बारे में सोच रहा था।’