{"_id":"59e9bc214f1c1bda538b825a","slug":"amir-too-praised-kohli-by-saying-he-is-the-best-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट की तारीफ पर आमिर ने दिया कुछ इस तरह जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट की तारीफ पर आमिर ने दिया कुछ इस तरह जवाब
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 20 Oct 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Amir
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते हुए कहा था कि उनको आमिर के खिलाफ बैटिंग करने में मुश्किल होती है। विराट कोहली की ऐसी तारीफ के बाद आमिर ने कहा है कि वह विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानता हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया को पता है कि कोहली सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन हैं। आपको उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। अगर आप कोहली को चांस देंगे तो वह खेल को आप से दूर ले जाएंगे। आमिर ने कहा कि मैं हमेशा कोहली को टारगेट करता हूं। उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं।
विजडन इंडिया के अनुसार आमिर ने कहा कि कोहली बेहतर स्ट्राइक के साथ रनों का पीछा करने में माहिर हैं। इसलिए वह दुनिया के सभी गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं। उनके खिलाफ आप अगर ढीले हुए तो वह आप को दबाकर मैच अपनी तरफ ले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कोहली ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि दुनिया के सभी गेंदबाजों के मुकाबले उन्हें मोहम्मद आमिर को खेलने में दिक्कत होती है। कोहली ने कहा था कि आमिर दुनिया के उन बेहतरीन तीन गेंदबाजों में से एक है जिनके खिलाफ मैंने अपने करियर में बल्लेबाजी की।