फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amidst rumors of divorce from Sania Mirza, Shoaib Malik got married for second time, married Sana Javed

Shoaib-Sania: सानिया से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने फिर से की शादी, इस अभिनेत्री को बनाया जीवनसाथी

Sat, 20 Jan 2024 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।

विज्ञापन
Amidst rumors of divorce from Sania Mirza, Shoaib Malik got married for second time, married Sana Javed
शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद पोस्ट कर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।
विज्ञापन

कौन हैं सना जावेद?
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब और सना के डेट की खबरें थीं
शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है। हालांकि, अब सानिया को तलाक दिए बिना ही शोएब ने एक और शादी कर ली है। दोनों के तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन अब तक दोनों के अलग होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आई हैं कि शोएब और सानिया दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा इजहान भी है।

विज्ञापन

Amidst rumors of divorce from Sania Mirza, Shoaib Malik got married for second time, married Sana Javed
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने दिए थे संकेत
दरअसल, बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

Amidst rumors of divorce from Sania Mirza, Shoaib Malik got married for second time, married Sana Javed
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू हुई थी शोएब-सानिया की लव स्टोरी?
शोएब और सानिया की लव स्टोरी दिलचस्प रही। दोनों के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थीं। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली। वहीं, बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था। शोएब ने सानिया से पहले हैदराबाद में ही आयशा सिद्दिकी से शादी की थी। 

Amidst rumors of divorce from Sania Mirza, Shoaib Malik got married for second time, married Sana Javed
शोएब-सानिया और आयशा उमर - फोटो : सोशल मीडिया
कब सामने आईं थीं शोएब-सानिया के बीच दूरी की खबरें?
सानिया और शोएब के बीच दूरियां की खबरें 11 नवंबर 2022 को सबसे पहले सामने आई थी। जब सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद उन्होंने बेटे इजहान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देता है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया। तब रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे महज अफवाह बताया था। 

इसके बाद शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी थी। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने फिर इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी। अपडेट करके शोएब ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed