{"_id":"69246ddd7bc74ddd7b0a78c3","slug":"amid-criticism-marco-jansen-backs-rishabh-pant-s-shot-in-guwahati-test-against-south-africa-2025-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: आलोचना के बीच यानसेन ने पंत के शॉट का किया समर्थन, बोले- चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं होंगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: आलोचना के बीच यानसेन ने पंत के शॉट का किया समर्थन, बोले- चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं होंगी
Mon, 24 Nov 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
पंत का विकेट गिरना भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि वह जिम्मेदारी से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, लेकिन भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के शॉट को लेकर उन पर निशाना साधा जा रहा है। पंत मार्को यानसेन की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे थे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने पंत का बचाव किया है और उनका मानना है कि अगर पंत ने सही शॉट खेला होता तो शायद इस तरह की बात नहीं हो रही होती।
विज्ञापन
पंत ने यानसेन के खिलाफ उठाया जोखिम
पंत ने यानसेन के खिलाफ तब जोखिम उठाया जब भारतीय टीम 102 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। लंबे कद के यानसेन ने शॉर्ट गेंद फेंकी जो पंत के शरीर की तरह आई और उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। पंत का विकेट गिरना भारत के लिए बड़ा झटका था क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि वह जिम्मेदारी से खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, लेकिन भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई।

दिन के खेल की समाप्ति के बाद जब यानसेन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो यह पूछा गया कि क्या वह पंत के शॉट चयन से हैरान हैं? इस पर यानसेन ने कहा, ऐसा नहीं है कि चीजें हमेशा आपके हिसाब से होंगी। कई बार ऐसा होता कि ऋषभ पंत उस गेंद को पचास सीट पीछे मारते, सीधे मेरे सिर के ऊपर से मारते और फिर हम अलग बातें कर रहे होते।
यानसेन ने पिच को बल्लेबाजी के लिए बताया अच्छा
भारत की पारी की शुरुआती में ही यानसेन को अहसास हो गया था कि ना तो हवा से मदद मिल रही है और ना ही सतह से मूवमेंट मिल रही है जिसके कारण उन्हें बाउंसर आजमाए और तीसरे दिन के खेल के दौरान ये उनके लिए फायदेमंद साबित हुए। यानसेन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो गेंद कोलकाता की तरह उतनी तेजी से नहीं आ रही थी इसलिए हमें एक योजना बनानी पड़ी। जब मैंने अपना पहला विकेट (ध्रुव जुरेल) बाउंसर से लिया तो हमने कहा कि देखते हैं कि यह कब तक काम करेगा और यह काम कर गया। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। इसमें अच्छी गति, अच्छा उछाल है। अगर आप शॉर्ट गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं तो आप रन बनाएंगे और अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो आपको विकेट मिलेंगे।