{"_id":"61ceb1e54ddb8b2a995fb3d5","slug":"american-tennis-star-jimmy-connors-demands-covaxin-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CovaXin: आठ ग्रैंड स्लैम जीतने वाले अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने की देश में कोवाक्सिन दिए जाने की मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CovaXin: आठ ग्रैंड स्लैम जीतने वाले अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने की देश में कोवाक्सिन दिए जाने की मांग
Fri, 31 Dec 2021 01:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:01 PM IST
सार
जिमी कोनर्स ने कहा है कि अमेरिका में कोवैक्सीन को भी मान्यता मिलनी चाहिए। उनके अनुसार अमेरिकी लोगों के पास कोवाक्सिन लगवाने का विकल्प भी होना चाहिए।
विज्ञापन
जिमी कोनर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टेनिस स्टार जिमी कोनर्स ने कहा है कि भारत की कोवाक्सिन को भी अमेरिका के टीकाकरण प्रोग्राम में शामिल किया जाना चाहिए। कोवाक्सिन का निर्माण भारत में हुआ है और कुछ समय पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अपताकालीन मंजूरी दी है। कोनर्स ने ट्विटर पर अमेरिकी प्रशासन से कोवाक्सिन को अपने देश में मंजूरी देने की मांग की है।
कोनर्स ने ट्विटर पर लिखा "आप हमेशा पी फाइजर, जॉनसन और जॉनसन, मॉडर्ना वैक्सीन के बारे में बात करते हैं। कोवैक्सीन को अनुमति देना, एक विकल्प होगा। कोवैक्सीन को यहां आने की अनुमति दें। मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन दूसरों के पास भी मौका होना चाहिए। क्यों नहीं।"
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने ही कोवाक्सिन को अपातकालीन समय में उपयोग करने की अनुमति दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हैदराबाद के भारत बायोटेक की कोवाक्सिन कोरोना के खिलाफ रक्षा के उनके मानकों पर खरी उतरती है।
अमेरिका में ओमिक्रॉन का कहर
अमेरिका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसी बीच कोनर्स ने वहां कोवाक्सिन के उपयोग को अनुमति दिए जाने की मांग की है। मंगलवार को अमेरिका में कोरोना के 441,278 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द हुई हैं। अमेरिकी प्रशासन ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आने वाले समय में कई अन्य फ्लाइट भी कैंसिल हो सकती हैं।

@CNN @FoxNews @US_FDA You always talk about Pfizer- J&J- Moderna vaccines — maybe a nod to #Covaxin - #ocgn - an opportunity to have an option - a choice- allow COVAXIN to get in the game— I’m no Dr.- but the others have had a chance- why not #COVAXIN !!! #Competition #lookitup
— Jimmy Connors (@JimmyConnors) December 30, 2021