रायुडू की क्या हो बैटिंग पोजिशन? प्लेसी के ख्याल एमएस धोनी से बिलकुल अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एमएस धोनी की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वैसे, चेन्नई को जीत दिलाने में अंबाती रायुडू ने अहम भूमिका निभाई है, जिन्होंने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है।
रायुडू ने अब तक मौजूदा आईपीएल में शीर्ष चार क्रमों पर बल्लेबाजी की है और किसी प्रकार की निराशा नहीं दिखाई है। हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी ने रायुडू का चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने को लेकर समर्थन किया है। प्लेसी ने कहा कि चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रायुडू सही विकल्प लगते हैं।
रायुडू ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से फाफ डू प्लेसी को अंतिम एकादश में जगह मिली। इससे पहले ओपनिंग करते हुए रायुडू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा था कि रायुडू को ओपनर के रूप में तैयार कर रहे हैं।
प्लेसी ने जो कहा, वह धोनी की सोच से बिलकुल अलग
इसके बाद फाफ डू प्लेसी ने धोनी से अलग बयान जरूर दिया, लेकिन इससे रायुडू को प्रोत्साहन जरूर मिला होगा। प्लेसी ने कहा, 'चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रायुडू अच्छे लगते हैं। उन्होंने अपनी फ्लेक्सिबिलिटी से मुझे काफी प्रभावित किया है। आप उन्हें किसी भी पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए भेज दीजिए, वह रन जरूर बनाएगा।'
प्लेसी ने आगे कहा, 'चौथे क्रम पर आकर बाउंड्री लगाने के कारण वह अलग बनते हैं। यह बहुत मुश्किल शैली है और हर कोई ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए अगर आप मुझसे पूछेंगे तो कहूंगा कि रायुडू चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए उपयुक्त हैं।'