फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni out of tri-series; ambati rayudu named as replacement

क्या धोनी की भरपाई कर पाएंगे अंबाती रायडू?

Tue, 02 Jul 2013 02:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni out of tri-series; ambati rayudu named as replacement
मुश्किल वक्त में टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


लेकिन उनका चोटिल होना आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए मौका बनकर आया है। लेकिन साथ ही आया सवाल। क्या अंबाती रायडू, धोनी की जगह ले पाएंगे?

शातिर रणनीतिकार होने के अलावा धोनी बल्लेबाजी में भी महारत रखते हैं। मैच की स्थिति से अपनी पारी की रफ्तार को साधना उन्हें बखूबी आता है।

यही वजह है कि रायडू पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। वह न सिर्फ अच्छे बल्लेबाज हैं और बढ़िया फील्डिंग भी करते हैं, लेकिन किसी बड़े मुकाबले में उनका इम्तहान होना बाकी है। आईपीएल के हालिया संस्करण में उनका प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा था।
विज्ञापन


पहले भी मौका मिलते-मिलते रह गया
रायडू को दूसरी बार किसी जख्मी खिलाड़ी की जगह मौका मिला है। पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में उन्हें मनोज तिवारी की जगह बुलाया गया था। लेकिन उन्हें किसी मैच में उतरने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल श्रीलंका में हुए वर्ल्ड टी 20 टूर्नामेंट के लिए उनका नाम 30 संभावित खिलाड़ियों में भी शुमार था। लेकिन एक बार फिर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

रायडू भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं, यह लंबे वक्त से कहा जा रहा है, लेकिन ऐसा अब तक हुआ नहीं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और एक वक्त लगा था, जैसे वह मौका चूक गए हैं।

आईपीएल ने चमकाई किस्मत
लेकिन मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल मैचों में उतरने के बाद वह एक बार फिर दौड़ में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बड़ौदा से खेलते हुए भी उन्होंने कई धमाकेदार पारियां खेलीं।

सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, आर पी सिंह, दिनेश कार्तिक और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अंडर 19 लेवल में रायडू के कप्तानी में मैच खेले हैं।


लेकिन मैदान से बाहर हुई कुछ घटनाओं के कारण रायडू दूसरों से पिछड़ते चले गए, जबकि शेष खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed