फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala Samvad Gurugram Virender Sehwag on Rohit Sharma Test Sixes Record and Jay Shah ICC

Amar Ujala Samvad: रोहित टेस्ट में छक्कों का तोड़ेंगे रिकॉर्ड? सहवाग ने दिया ये जवाब, जय शाह पर भी रखी राय

Mon, 02 Sep 2024 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:41 PM IST
सार

सहवाग ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में तमाम मुद्दों पर बातचीत की और भारतीय क्रिकेट सहित जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर भी अपनी राय व्यक्त की।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Gurugram Virender Sehwag on Rohit Sharma Test Sixes Record and Jay Shah ICC
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुरुग्राम में हो रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। सहवाग ने इस कार्यक्रम में तमाम मुद्दों पर बातचीत की और भारतीय क्रिकेट सहित जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर भी अपनी राय व्यक्त की। आइए जानते हैं सहवाग से बातचीत के मुख्य अंश... 
विज्ञापन

सवालः इस वक्त हम हरियाणा में मौजूद हैं और खेल के क्षेत्र में भी बदलाव हुए हैं और आप उसे किस तरह देखते हैं?
जवाबः हरियाणा तो गढ़ है ओलंपिक में पदक लाने का और यहां से जितने भी खिलाड़ी निकलते हैं वो ओलंपिक में पदक लाते हैं। चाहें पहलवान हों, निशानेबाज हों या मुक्केबाज। हरियाणा का तो नाम रोशन उनके एथलीट्स ने किया है और हरियाणा को बहुत सारी सुविधाएं भी दी हैं। अगर मैं अपनी बात करूं तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे बुलाकर जमीन दी कि आप यहां पर क्रिकेट अकादमी खोलें और स्कूल खोलें जिससे यहां बच्चे पढ़ सकें और क्रिकेट भी खेल सकें। ऐसी बहुत सारी सुविधाएं सरकार ने दी है। इसलिए हरियाणा में जो भी खिलाड़ी बढ़ता है वो यही सोचता है कि राष्ट्रमंडल खेल या ओलंपिक में पदक लाएं ताकि सरकार से और फायदा मिले। हरियाणा इसमें नंबर वन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवालः विनेश फोगाट के साथ पेरिस ओलंपिक में क्या हुआ इसकी चर्चा काफी हुई। एक खिलाड़ी होने के नाते आप भी जानते हैं कि क्या तैयार करनी होती है। इन सब चीजों को लेकर काफी बातें हुई, इसे कैसे देखते हैं?
जवाबः जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बस यही कहूंगा कि हमने एक पदक मिस कर दिया। अगर 100 ग्राम वजन नहीं बढ़ा होता और सब कुछ ठीक होता तो हम एक और स्वर्ण पदक की ओर देख रहे होते। ऐसा होता है, कई बार एक लीटर पानी भी वजन बढ़ा देता है। वहां थोड़ी चूक हुई, लेकिन हम फिर भी खुश हैं क्योंकि पदक मिले या ना मिले विनेश हमारे लिए हीरो ही रहेंगी। विनेश पिछले चार साल में मेहनत करके वहां गईं, इसे कोई नहीं देख रहा है जो गलत बात है। खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाना चाहिए, गिराना नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि आने वाली प्रतियोगिताओं में विनेश मेहनत करें और भारत के लिए पदक जीतें। 
विज्ञापन

सवालः आपका 90 छक्कों का रिकॉर्ड है। अब सितंबर से भारत का कार्यक्रम शुरू होगा और रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं जो इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। आप इस बारे में क्या कहेंगे?
जवाबः मैं तो चाहूंगा कि पहले ही मैच में रोहित मेरे 90 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दें। रिकॉर्ड तो बनते ही टूटने के लिए है। मुझे खुद नहीं पता था कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के मारे हैं, अच्छी बात अगर रोहित मेरा रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो। फिर उनका नाम आएगा और उनके छक्कों का रिकॉर्ड कोई और तोड़ेगा, शायद आने वाले समय में ऋषभ पंत ऐसा करें। 

सवालः अभी हम भारतीय क्रिकेट में जिस तरह का बदलाव देख रहे हैं, जय शाह अब आईसीसी के अगले अध्यक्ष होंगे। बीसीसीआई में शाह रहे तो क्या बदलाव हुए और आगे क्या करना चाहिए? 
जवाबः जय शाह के आने का हमें यह फायदा हुआ कि टीवी के जो प्रसारण अधिकार हैं वो बढ़े और इससे काफी राजस्व आया। बीसीसीआई का भी राजस्व बढ़ा है जो एक अच्छी बात है। आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद ज्यादा से ज्यादा भारत को लाभ मिलेगा और उनके कार्यकाल में हमने टी20 विश्व कप और कई सीरीज जीती हैं। यह सब बात भी सकारात्मक है। जय शाह प्रो खिलाड़ी हैं, अगर खिलाड़ियों को कोई दिक्कत है या उन्हें कुछ चाहिए तो शाह सबसे पहले खड़े होते हैं। वह खिलाड़ियों का सम्मान भी काफी करते हैं। वो भी एक अच्छा बदलाव हुआ और उनके बाद जो भी बीसीसीआई में आएंगे वो इस पर ध्यान देंगे कि हम लोग भारतीय क्रिकेट को किस तरह और आगे लेकर जाएं। कैसे और युवाओं को प्रोत्साहित करें ताकि वो क्रिकेट खेलें और अपना तथा देश का नाम कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed