फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Allrounder issue Rahul and Rohit Sharma not gave Bowling to Venkatesh Iyer and Deepak Hooda

Team India Allrounder: क्या खराब कप्तानी की वजह से भारत को नहीं मिल रहे ऑलराउंडर? रोहित ने दोहराई राहुल वाली गलती

Mon, 07 Feb 2022 05:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 05:54 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या के चोटिल के होने के बाद टीम इंडिया लगातार ऑलराउंडर की तलाश में है, लेकिन अब तक यह तलाश पूरी नहीं हुई है। अब तक न तो किसी खिलाड़ी को नकारा गया है और न ही किसी पर भरोसा दिखाया गया है।

विज्ञापन
Allrounder issue Rahul and Rohit Sharma not gave Bowling to Venkatesh Iyer and Deepak Hooda
दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में दीपक हुड्डा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। हुड्डा को गेंदबाजी के छठें विकल्प के तौर पर खिलाया गया था। हालांकि, कप्तान रोहित ने उनसे गेंदबाजी ही नहीं कराई। भारत के पांच मुख्य गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और विंडीज की टीम सिर्फ 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। इस मैच में रोहित को छठें गेंदबाज की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन उन्होंने छठें विकल्प से एक ओवर कराने के बारे में भी नहीं सोचा। यही गलती लोकेश राहुल ने भी की थी। उन्होंने अय्यर से पहले मैच में कोई ओवर नहीं कराया था। इसके बाद अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे में वेंकटेश अय्यर को ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था, लेकिन पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई। बाद में अय्यर के हाथ में गेंद दी गई, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया और अब वो सिर्फ टी-20 टीम का हिस्सा हैं। यही हाल दीपक हुड्डा का हो सकता है। पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई और बाद के मैचों में गेंद से अच्छा प्रदर्शन न करने पर उन्हें भी टीम से बाहर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


रोहित और राहुल ने क्या गलती की
रोहित शर्मा ने दीपक हुड्डा और लोकेश राहुल ने वेंकटेश अय्यर से शुरुआत में गेंदबाजी नहीं कराई। वहीं सीधे मुश्किल हालात में इन गेंदबाजों को मौका देने पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना गलत होगा। किसी भी खिलाड़ी को ऑलराउंडर बनाने के लिए जरूरी है कि हर मैच में उससे कुछ ओवर कराए जाएं। रोहित और राहुल दोनों ने यही गलतियां की है कि जब मुख्य गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तब ऑलराउंडर को गेंदबाजी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी से सीखने की जरूरत
सुरेश रैना और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं जाने जाते थे, लेकिन धोनी ने इन खिलाड़ियों से अक्सर गेंदबाजी कराई और एक समय बाद ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे थे। खासकर बड़ी साझेदारी होने पर अक्सर केदार और रैना विकेट लेकर जाते थे। इसकी वजह यही थी कि धोनी इन खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने का मौका देते थे। अक्सर पावरप्ले खत्म होने के बाद धोनी पार्ट टाइम गेंदबाजों से गेंदबाजी कराते थे, लेकिन रोहित और राहुल ने ऐसा नहीं किया। 


अगर दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर से लगातार गेंदबाजी कराई जाती है और हर मैच में उन्हें कुछ ओवर करने का मौका मिलता है तो ये खिलाड़ी अलग-अलग हालातों में गेंदबाजी करने के अभ्यस्त होंगे। इससे वो एक गेंदबाज के रूप में और बेहतर होंगे और मुश्किल हालातों में गेंदबाजी मिलने पर भी उन्हें खुद पर विश्वास होगा और अच्छी गेंदबाजी कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed