IND Inning
15/0 (2.2 ov)
Target: 181
Sanju Samson 4(9)*
Abhishek Sharma 9 (6)
IND need 166 runs in 17.4 remaining overs
{"_id":"24488a46-a11a-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"allocated-tickets-for-india-and-pakistan-match-sold-out-within-half-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामुकाबले के टिकट आधे घंटे में बिके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महामुकाबले के टिकट आधे घंटे में बिके
दुबई/एजेंसी
Updated Tue, 09 Apr 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में 15 जून को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच के टिकट आनलाइन बिक्री शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही बिक गए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निदेशक स्टीव एलवर्दी ने कहा कि हम टिकटों को लेकर लोगों के उत्साह से दंग रह गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के टिकट 30 मिनट के भीतर बिक गए। फाइनल समेत बाकी मैचों के टिकट भी बिक रहे हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वयस्कों के टिकट तीन श्रेणियों में है, जिसमें स्वर्ण, रजत और पारिवारिक दीर्घा शामिल है। इनके टिकट 20 से 60 पाउंड के बीच हैं।
विज्ञापन
अंडर 16 टिकट पांच पाउंड के हैं लेकिन बच्चों को किसी वयस्क के साथ ही स्टेडियम आना होगा। अंडर 21 उम्र के लिए टिकट दरें 10 से 25 पाउंड के बीच है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कार्डिफ एजबस्टन और द ओवल पर होंगे।