{"_id":"6592efcce49a5665880d3bdb","slug":"allan-donald-praises-kagiso-rabada-says-his-skills-makes-him-special-bowler-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kagiso Rabada: रबाडा के दीवाने हुए एलन डोनाल्ड, कहा- उनकी तकनीक उन्हें बनाती है खास गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kagiso Rabada: रबाडा के दीवाने हुए एलन डोनाल्ड, कहा- उनकी तकनीक उन्हें बनाती है खास गेंदबाज
Mon, 01 Jan 2024 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:31 PM IST
सार
डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा की गेंदबाजी शैली अतीत के महान गेंदबाजों की तरह है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 मैच खेलने वाले 28 साल के रबाडा 300 टेस्ट विकेट के आंकड़े से सिर्फ 13 विकेट दूर हैं।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व महान तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का मानना है कि कगिसो रबाडा की भूख और गेंद को फेंकने की उनकी बेजोड़ तकनीक उन्हें दक्षिण अफ्रीका का आधुनिक युग का महान गेंदबाज बनाती है। रबाडा क्यों विशेष गेंदबाज हैं इसके बारे में विस्तार से बताते हुए डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा का कूल्हा भाला फेंक के खिलाड़ी की तरह घूमता है जिससे उन्हें अतिरिक्त गति मिलती है।
डोनाल्ड ने कहा कि रबाडा की गेंदबाजी शैली अतीत के महान गेंदबाजों की तरह है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 मैच खेलने वाले 28 साल के रबाडा 300 टेस्ट विकेट के आंकड़े से सिर्फ 13 विकेट दूर हैं। सेंचुरियन में सीरीज के शुरुआती मैच में रबादा ने सात विकेट लिए जिसमें भारत की पहली पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं।