फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Allan Border picks virat kohli, Aaron Finch and morgan three skippers to watch out for in world cup

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर की भविष्यवाणी, बोले- विश्व कप में इन तीन कप्तानों का चलेगा जादू

Sun, 26 May 2019 09:04 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Allan Border picks virat kohli, Aaron Finch and morgan three skippers to watch out for in world cup
allan border

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने उम्मीद जताई है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप में विराट कोहली, इयोन मोर्गन और आरोन फिंच सर्वश्रेष्ठ कप्तान साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को 1987 में अपनी कप्तानी में विश्व चैम्पियन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि आक्रामक शैली और तुरंत जवाब देने का कप्तानी कौशल कोहली को मोर्गन और फिंच से अगल तरह का कप्तान बनाता है। बॉर्डर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली एक अलग प्रकार के कप्तान हैं। वह थोड़े आक्रामक किस्म के खिलाड़ी हैं और विरोधी टीम को उसी के अंदाज में जवाब देने के लिए तैयार रहते है।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विरोधी खिलाड़ी को पता होता है कि अगर वह ऐसे कप्तान से भिड़ेंगे तो उन्हें तुरंत जवाब मिलेगा।' ऑस्ट्रेलिया के 178 मैचों में कप्तानी करने वाले बॉर्डर, मोर्गन से भी काफी प्रभावित हैं, जिनके नेतृत्व में इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट के शिखर पर पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इंग्लैंड की टीम असाधारण रूप से अच्छा कर रही हैं। वे अलग तरह की योजना के साथ खेल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में उनकी योजना क्या करिश्मा दिखाती है। वह एक खतरनाक टीम हैं और उनकी गेंदबाजी किसी को भी दबाव में ला सकती है।' 

बाएं हाथ का 63 साल का यह पूर्व कप्तान मुश्किल परिस्थितियों में फिंच की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित है। उन्होंने कहा, 'आरोन फिंच शानदार काम कर रहे हैं। टीम से उन्हें अच्छा साथ मिल रहा है और मुझे लगता है कि यह उनकी कप्तानी में दिख रहा है। टीम में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed