फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   All tickets of day-night test in ahmedabad sold out, decision to be made soon on spectators entry in IPL 2021 said bcci president sourav Ganguly

डे-नाईट टेस्ट के सभी टिकट बिक गए, IPL 2021 में दर्शकों की एंट्री पर जल्दी होगा फैसला: गांगुली

Tue, 16 Feb 2021 09:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 16 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
All tickets of day-night test in ahmedabad sold out, decision to be made soon on spectators entry in IPL 2021 said bcci president sourav Ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली मंगलवार से काम पर लौट आए। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गांगुली ने बताया कि वे स्वस्थ हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच आगामी डे-नाईट टेस्ट और आईपीएल पर भी कई जानकारियां साझा की।

विज्ञापन


गांगुली ने बताया कि अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में होने वाले तीसरे और डे-नाईट टेस्ट के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं और वे जल्दी ही आईपीएल में दर्शकों की एंट्री पर भी फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुलाबी गेंद से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी। इसके लिए गुजरात क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्टेडियम क्षमता की तुलना में 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री की अनुमति दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डे-नाईट टेस्ट और टी-20 के टिकट बिके:
गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'अहमदाबाद की सारी टिकट बिक चुकी है, स्थिति को सामान्य होते देखकर खुश हूं।' पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'मैंने जय शाह से बात की और वह इन टेस्ट मैचों में काफी उत्सुक हैं। उनके लिए भी क्रिकेट छह-सात साल बाद अहमदाबाद आ रहा है, क्योंकि उन्होंने नया स्टेडियम बनाया है। डे-नाईट टेस्ट ही नहीं बल्कि टेस्ट सीरीज के बाद होने वाली टी-20 सीरीज के टिकट भी बिक चुके हैं।'

आईपीएल में दर्शकों की एंट्री:
गांगुली ने आईपीएल में दर्शकों की एंट्री पर कहा, 'इस साल भी यह टूर्नामेंट शानदार होगा और हम देखेंगे कि क्या दर्शकों की वापसी हो सकती है, इसपर हम  जल्दी ही फैसला लेंगे। लेकिन यह एक और बेहतरीन टूर्नामेंट होगा। 


पिंक बॉल टेस्ट:
गांगुली ने कहा कि भारत में होने वाली हर टेस्ट सीरीज में एक डे-नाईट टेस्ट होगा क्योंकि यह एक बदलाव का हिस्सा है। टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए इसे बनाए रखना जरूरी है। अहमदाबाद में होने वाला पिंक बॉल टेस्ट भी जबरदस्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed