{"_id":"69416911933c743e210c4704","slug":"all-rounder-shivam-dube-threw-his-weight-behind-the-out-of-form-captain-suryakumar-yadav-and-shubman-gill-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: शिवम दुबे ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का किया बचाव, बोले- वह अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: शिवम दुबे ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का किया बचाव, बोले- वह अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच
Tue, 16 Dec 2025 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:43 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लय में नहीं चल रहे हैं, लेकिन शिवम दुबे को भरोसा है कि सूर्यकुमार सही समय पर फॉर्म में लौटेंगे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार का बल्ला खामोश ही रहा है, लेकिन टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कप्तान का बचाव किया है। शिवम का कहना है कि सूर्यकुमार ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर टीम को मैच जीता सकते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 अर्धशतक पिछले साल लगाया
सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 अर्धशतक अक्तूबर 2024 में लगाया था। टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम बाकी है लिहाजा उन पर दबाव बढता जा रहा है। हालांकि, शिवम का कहना है कि सूर्यकुमार सही समय पर फॉर्म में लौटेंगे। शिवम ने कहा, सूर्यकुमार ऐसा खिलाड़ी है जो अपने दम पर पांचों मैच जिता सकता है। अगर वह फॉर्म में नहीं है तो इसके यह मायने नहीं है कि वह अच्छा खिलाड़ी नहीं है। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है। कोई और वह नहीं कर सकता जो उसने किया है। हां, अभी रन नहीं बन रहे हैं लेकिन सही समय पर वह फॉर्म में लौटेगा। किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकता है।

शिवम ने गिल का भी किया समर्थन
शिवम ने कहा, 'सूर्यकुमार योद्धा हैं। वह रन बनाए या नहीं, वह ऐसे ही रहेगा। वह हमेशा टीम के लिए कुछ करना चाहता है। वह काफी आक्रामक खिलाड़ी है और 360 डिग्री बल्लेबाज है।' उपकप्तान शुभमन गिल भी फॉर्म में नहीं है लेकिन शिवम ने उन पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, शुभमन गिल ऐसा खिलाड़ी है कि फॉर्म भले ही ऊपर नीचे रहे, उसका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा रहता है। वह इतने साल से भारत के लिए खेल रहा है। खेल में उतार चढाव आते हैं लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है।