{"_id":"32648b6c-5e7a-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"all-players-responsible-for-win-or-defeat-says-gautam-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार या जीत के लिए सभी खिलाड़ी जिम्मेदार: गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार या जीत के लिए सभी खिलाड़ी जिम्मेदार: गंभीर
कोच्चि/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि हार के लिए उन्हें अकेले दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि जीत या हार की जिम्मेदारी सभी 11 खिलाड़ियों की होती है।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजों ने राजकोट में पहले वनडे में आखिरी दो ओवरों में काफी रन दिए जिससे इंग्लैंड ने 325 रन का स्कोर बनाकर नौ रन से जीत दर्ज की। गंभीर ने कहा कि सिर्फ गेंदबाज आपके लिए मैच नहीं जीतते हैं। सभी 11 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं और वही जीतते हैं। जब बल्लेबाज अच्छा नहीं करते तो गेंदबाज उसकी भरपाई करते हैं और इसका उलटा भी होता है। मुझे नहीं लगता कि किसी एक विभाग पर दोष मंढना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाज काफी मेहनत कर रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह दिल्ली का मैच उन्होंने जीता, वह काबिले तारीफ है। गंभीर ने कहा कि अभी सीरीज में एक ही मैच हुआ है। यहां समस्या यह है कि एक हार के बाद हम फार्म के बारे में बात करने लगते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें व्यापक तस्वीर देखनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की कड़ी आलोचना करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। सिर्फ पिछले मैच में वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका लेकिन वह कड़ी मेहनत कर रहा है और अच्छी गेंदबाजी कर रहा है।