फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   all eyes on pujara and dhawan in mumbai a tie against england

अभ्यास मैचः पुजारा, धवन पर चयनकर्ताओं की निगाहें

Fri, 02 Nov 2012 07:49 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 02 Nov 2012 07:49 PM IST
विज्ञापन
all eyes on pujara and dhawan in mumbai a tie against england

इंग्लैंड के खिलाड़ी जब यहां दूसरे अभ्यास के लिए मुंबई ‘ए’ के खिलाफ उतरेंगे तो भारतीय राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की निगाहें चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन पर टिकी होंगी। अगस्त में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ चुके पुजारा का इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना जाना तय माना जा रहा है। भारतीय टीम का चयन अभ्यास मैच के आखिरी दिन होना है।

विज्ञापन


वहीं, शिखर धवन ने 2012-13 सत्र के शुरू में काफी रन बनाए हैं और वह रिजर्व ओपनर के प्रबल दावेदार हैं। दिल्ली के इस बल्लेबाज को पहले अभ्यास मैच में भारत ‘ए’ की तरफ से अभिनव मुकुंद की जगह पर खेलना था लेकिन अपनी शादी के कारण वह इस मैच में नहीं खेल पाए थे। इन दोनों के अलावा चयनकर्ताओं की दिलचस्पी कप्तान सूर्यकुमार यादव, शेमल वेंगाकर और बलविंदर सिंह संधू जूनियर में भी रहेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर आई थी तो मीडियम पेसर वेंगाकर ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभ्यास मैच में छह विकेट लिए थे। संधू ने पिछले साल नई गेंद के गेंदबाज के रूप में रणजी ट्रॉफी में प्रभावशाली पदार्पण किया था। इनके अलावा बल्लेबाज हिकेन शाह और भविन ठक्कर और लेग स्पिनर सागर गोरिवाले और मीडियम पेसर जावेद खान भी चोटी की मेहमान टीम के खिलाफ अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई ‘ए’: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, हिकेन शाह, भविन ठक्कर, सुफियान शेख, निखिल पाटिल जू., अभिषेक राउत, नीलकंठ परब, ब्राविश शेट्टी, शेमल वेंगाकर, बलविंदर सिंह संधू जू., सागर गोरिवले, जावेद खान, शरदुल ठाकुर।  


इंग्लैंड एकादश: एलेस्टर कुक, जेम्स एंडरसन, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, निक कॉम्प्टन, स्टीवन फिन, समित पटेल, केविन पीटरसन, मैट प्रायर, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रोट, स्टुअर्ट ब्रोड, जोए रूट, जिमी बेयरस्टॉ, ग्राहम ओनियंस, इयान मोर्गन, मोंटी पनेसर।  
प्रसारण : 9:30 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed