फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   All eyes on Agarwal and Umesh at the second match of india A vs West Indies A

आज से भारत ए और वेस्टइंडीज ए के बीच दूसरा टेस्ट मैच

Wed, 31 Jul 2019 07:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
All eyes on Agarwal and Umesh at the second match of india A vs West Indies A
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज उमेश यादव भारत ए की तरफ से वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 मैचों के लिए अमेरिका जाने से टेस्ट विशेषज्ञ अग्रवाल और उमेश इस चार दिवसीय मैच में खेलेंगे। अग्रवाल और उमेश दोनों वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


अग्रवाल को पहले केवल छह अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे मैच के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। इसके बाद वह 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर टीम से जुड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ए ने पहले मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की थी। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने उस मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी कुल मिलाकर पांच विकेट हासिल किए थे।


इस मैच से शुभमन गिल को फिर से अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए सीनियर टीम में नहीं चुना गया है। गिल और प्रियांक पांचाल दोनों पहले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed