फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alex Hales selected in England team after three years will replace Jonny Bairstow in T20 World Cup Squad

T20 World Cup: एलेक्स हेल्स तीन साल बाद इंग्लैंड की टीम में, टी20 वर्ल्ड कप टीम में लेंगे बेयरस्टो की जगह

Wed, 07 Sep 2022 04:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Wed, 07 Sep 2022 04:59 PM IST
सार

हेल्स इंग्लैंड के लिए 60 टी20 मैच खेल चुके हैं।  इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। उनके नाम 1644 रन हैं। हेल्स का औसत 31.02 और स्ट्राइक रेट 136.66 का है।

विज्ञापन
Alex Hales selected in England team after three years will replace Jonny Bairstow in T20 World Cup Squad
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने विस्फोटक ओपनर एलेक्स हेल्स को टी20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। हेल्स विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की जगह लेंगे। बेयरस्टो गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह दोनों टीमों से बाहर हो गए थे। हेल्स 2019 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम में चुने गए हैं। हेल्स के चुने जाने की घोषणा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (सात सितंबर) को की।
विज्ञापन

ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "नॉटिंघमशायर के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है। उन्हें यॉर्कशायर के जॉनी बेयरस्टो की जगह बुलाया गया है। बेयरस्टो पिछले हफ्ते बाएं टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 33 वर्षीय हेल्स को भी पाकिस्तान दौरे के लिए टी20 टीम में भी शामिल किया गया है। वह पिछली बार मार्च 2019 में इंग्लैंड के लिए खेले थे।" हेल्स इंग्लैंड के लिए 60 टी20 मैच खेल चुके हैं।  इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। उनके नाम 1644 रन हैं। हेल्स का औसत 31.02 और स्ट्राइक रेट 136.66 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों से रहा है हेल्स का नाता
हेल्स ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए खेलते हुए 122 गेंदों पर 171 रन बनाए थे। यह वनडे क्रिकेट में करीब 18 महीनों तक इंग्लैंड के लिए किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर था। उन्होंने अपने घरेलू मैदान ट्रेंटब्रिज पर यह पारी खेली थी। तूफानी बल्लेबाजी करने के बावजूद उन्हें मार्च 2019 में टीम से बाहर कर दिया था। इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान इयॉन मॉर्गन ने कहा था कि वे भरोसे के लायक खिलाड़ी नहीं हैं।

हेल्स पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे थे। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनपर 21 दिनों का प्रतिबंध लगाया था। बाद में मामले की पुष्टि होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हेल्स इससे पहले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के साथ विवादों में आए थे। दोनों ने ब्रिस्टल में शहर में मिलकर झगड़ा किया था। हेल्स के व्यवहार के कारण मॉर्गन उन्हें भरोसे के लायक नहीं मानते थे।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

रिजर्व खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, बेन डकेट, लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, ल्यूक वुड, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed