{"_id":"3183d1be-da5b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ajit-chandila-sent-to-judicial-custody-till-july-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: रिमांड के बाद चंदीला फिर पहुंचा तिहाड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: रिमांड के बाद चंदीला फिर पहुंचा तिहाड़
नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Jun 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी क्रिकेटर अजीत चंदीला को तीन दिन की पूछताछ के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने चंदीला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अजीत सहित पांच आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 22 जून को होगी।
पुलिस ने चंदीला को वेकेशन जज राजेंद्र कुमार शास्त्री की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। अदालत ने चंदीला को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब चंदीला को अन्य आरोपियों के साथ दो जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीएल मामले में मकोका लगाने के बाद कई बुकी को गिरफ्तार किया था। उनसे मिले सबूतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने सोमवार को चंदीला को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। क्रिकेटर चंदीला के अलावा बुकी रमेश व्यास, सुनील भाटिया, फिरोज अंसारी, दीपक कुमार उर्फ दीपू व पूर्व रणजी खिलाड़ी बाबू राव यादव भी दो जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
बुकी फिरोज अंसारी के अलावा अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर 22 जून को सुनवाई होनी है। फिरोज ने अभी तक जमानत याचिका दायर नहीं की है। एक अन्य बुकी अश्विनी अग्रवाल उर्फ टिंकू मंडी मुंबई पुलिस की हिरासत में है। अदालत ने पेशी वारंट जारी कर उसे 22 जून को पेश करने का निर्देश दिया है।